मौसमी फल का सेवन सेहत पर जादू सा असर

मौसमी फल-सब्जियों का सेवन सेहत पर जादू सा असर करता है। गर्मी से तो निजात मिलती ही है, शरीर को पौष्टिक तत्व भी मिलते हैं। अच्छी बात यह है कि गर्मियों में आसानी से मिलने वाले इन फलों के लिए जेब भी बहुत ढीली नहीं करनी पड़ती।

मौसमी फल का सेवन सेहत पर जादू सा असर

 

मौसमी फल का सेवन सेहत पर जादू सा असर
मौसमी फल का सेवन सेहत पर जादू सा असर

तेज गर्मी के दिनों में ऊर्जा का स्तर बड़ी तेजी से कम होता है। शरीर में पानी की कमी के कारण डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता हैअधिक तला-भुना व मसालेदार खाने से एसिडिटी व जलन हो जाती है। आहार विशेषज्ञ पूजा शर्मा के अनुसार, ‘गर्मियों में मिलने वाले फल जैसे खरबूजा, तरबूज, नारियल पानी, आम आदि गर्मी से बचाने में असरदार काम करते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिनों के साथ इनमें रस और फाइबर भरपूर होता है, जो संपूर्ण सेहत को फायदा पहुंचाता है।

नारियल पानी

नारियल पानी 99 फीसदी वसा मुक्त (फैट फ्री) होता है। नारियल पानी शरीर में इलेक्ट्रोलाइट का संतुलन बनाए रखता है, इससे डिहाइड्रेशन नहीं होता। इसमें शर्करा भी कम होती है। यह शरीर को ठंडक देता है, साथ ही इसमें मैग्नीशियम और ऑक्सीजन भी भरपूर होते हैं। मधुमेह रोगी भी इसे ले सकते हैं। यह रक्त प्रवाह बढ़ाता है और गुर्दे की पथरी में आराम देता है। सुबह खाली पेट इसके सेवन से एसिडिटी में आराम मिलता है।

तरबूज

तरबूज मीठा और रसीला फल है । इसमें करीब 92 फीसदी पानी होता है। इसमें मैग्नीशियम और पोटैशियम खूब होता है। तरबूज में सिट्रलाइन मौजूद होता है, जो चर्बी कम करने में लाभकारी होता हैयह चर्बी बनाने वाली कोशिकाओं को कमजोर करता है। फाइबर और रस अधिक होने के कारण, वजन कम करने के इच्छुक लोगों को इसे खाने की सलाह दी जाती है। इसमें लाइकोपीन होता है, जो दिल व हड्डियों के लिए अच्छा होता है। इसे नियमित खाने से रक्तसंचार ठीक रखता है। ध्यान रखें: तरबूज खाने के तुरंत बाद पानी न पिएं। तरबूज को सुबह नाश्ते और दोपहर में खाना बेहतर होता है। इससे शरीर को पर्याप्त पानी और ऊर्जा मिलती है। मधुमेह पीड़ितों कोतरबूज कम खाना चाहिए। तरबूज का रस पीने से बचना चाहिए।

खरबूजा

खरबूजा बेहद स्वादिष्ट और ठंडक देने वाला फल है। इसमें रस अधिक होने के साथ विटामिन ए और बीटा केरोटीन होता है, जो आंखों के लिए अच्छा होता है। इसमें पोटैशियम भरपूर होता है, जो रक्तचाप ठीक रखता है। इसमें वसा बिल्कुल नहीं होता। वजन कम रखने केसाथ मधुमेह रोगियों के लिए भी फायदेमंद है। अनिद्रा की समस्या में फायदा पहुंचाता है। खरबूजा खरबूजा बेहद स्वादिष्ट और ठंडक देने वाला फल है। इसमें रस अधिक होने के साथ विटामिन ए और बीटा केरोटीन होता है, जो आंखों के लिए अच्छा होता है। इसमें पोटैशियम भरपूर होता है, जो रक्तचाप ठीक रखता है। इसमें वसा बिल्कुल नहीं होता। वजन कम रखने केसाथ मधुमेह रोगियों के लिए भी फायदेमंद है। अनिद्रा की समस्या में फायदा पहुंचाता है।

आडू

किडनी और मूत्र मार्ग के रोगों में आड़ का सेवन फायदेमंद होता है। आड़ खाने पैर पेट भरे रहने का एहसास होता है, जिससे जल्दी भूख नहीं लगती। पानी और फाइबर भी भरपूर होते हैं। आड़ लिवर के लिए फायदेमंद होता है। इसमें पाया जाने वाला यौगिक फेनोलिक कैंसर और लिवर के रोगों में राहत देता है। इसमें आडू किडनी और मूत्र मार्ग के रोगों में आड़ का सेवन फायदेमंद होता है। आड़ खाने पैर पेट भरे रहने का एहसास होता है, जिससे जल्दी भूख नहीं लगती। पानी और फाइबर भी भरपूर होते हैं। आड़ लिवर के लिए फायदेमंद होता है। इसमें पाया जाने वाला यौगिक फेनोलिक कैंसर और लिवर के रोगों में राहत देता है।

शहतूत

शहतूत अप्रैल-मई के महीने में दिखाई देता है। यह फल छोटा होता है, लेकिन मीठा और स्वादिष्ट होता हैआयुर्वेद में शहतूत के ढेरों फायदे बताए गए हैं। गर्मियों में शहतूत के सेवन से लू लगने का खतरा कम हो जाता है। शहतूत में पोटैशियम, विटामिन ए और फॉस्फोरस प्रचुरता में होते हैं। शहतूत इम्यून सिस्टम बेहतर बनाने में मदद करता है। यह इम्यून सिस्टम ठीक रखता है व इसमें विटामिन सी भी पाया जाता है, जो प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत बनाता है।

इसमें फाइबर अधिक होता है और यह बढ़ती उम्र के लक्षणों को जल्दी आने से भी रोकता हैमें पोटैशियम, विटामिन ए और फॉस्फोरस प्रचुरता में होते हैं। शहतूत इम्यून सिस्टम बेहतर बनाने में मदद करता है। यह इम्यून सिस्टम ठीक रखता है व इसमें विटामिन सी भी पाया जाता है, जो प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत बनाता है। इसमें फाइबर अधिक होता है और यह बढ़ती उम्र के लक्षणों को जल्दी आने से भी रोकता है

फालसा

फालसा लू लगने से बचाता है। खुन को साफ रखता है। फालसा खनिज लवण से भरपूर होता है। अचानक होने वाले बुखार में भीइसका सेवन फायदा पहुंचाता है। फालसे सेशरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है। इससे उल्टी और घबराहट जैसे लक्षणों में आराम मिलता है। फालसा फालसा लू लगने से बचाता है। खुन को साफ रखता है। फालसा खनिज लवण से भरपूर होता है। अचानक होने वाले बुखार में भीइसका सेवन फायदा पहुंचाता है। फालसे सेशरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है। इससे उल्टी और घबराहट जैसे लक्षणों में आराम मिलता है।

लीची

लीची में विटामिन-सी भरपूर होता है। इसके अलावा इसमें कॉपर, फॉस्फोरस होता है। सोडियम की मात्रा कम होती है। विटामिन-बी की श्रेणी के कई विटामिन इससे मिलते हैं। इसमें फाइबर भी भरपूर होता है। लीची, ठंडक देने के साथ इम्युनिटी भी बढ़ाती है। ओलिगोनल और लिचिटेननिन ए-2 नामक तत्वों की मौजूदगी इसे एंटीवायरल गुणों से भरपूर बनाती है। यह असमय बुढ़ापा रोकने में भी कारगर है।

आम

आम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स कोलोन कैंसर, ल्यूकेमिया और प्रोस्टेट कैंसर आदि रोगों से बचाव करते हैं। आम में विटामिन-ए, फाइबर और विटामिन-सी खूब होता है। यह दिल के लिए फायदेमंद है। विटामिन सी अधिक होने के कारण संक्रमण से भी बचाव होता है। आम में ऐसे एंजाइम्स होते हैं, जो प्रोटीन को तोड़ने का काम करते हैं। इससे भोजन जल्दी पच जाता है। आम की गुठली के आसपास रेशे शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम करने में फायदेमंद होते हैं। रोग-प्रतिरोधक क्षमता में भी इजाफा होता है। आम में मौजूद ग्लूटामिन एसिड स्मरण शक्ति बढ़ाने में सहायक है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top