चना खाइये, मोटापा दूर भगाइये

चने के अनेक फायदे हैं और इस कारण इसका तरह-तरह से इस्तेमाल भी किया जाता है। आप कई बीमारियों से बचाव और कई बीमारियों को काबू में रखने के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। चने के ऐसे अनेक फायदों के बारे में पूरी जानकारी

चना खाइये, मोटापा दूर भगाइये

चने का सत्तू एक शीतल पेय के साथ-साथ खाने का पौष्टिक आहार भी है। यह हर किसी के लिए सेहत से भरपूर है, इसलिए शाम के नाश्ते में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो कुछ दूसरे अनाज के सत्तू के साथ भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

चना खाइये, मोटापा दूर भगाइये
चना खाइये, मोटापा दूर भगाइये

अगर हैं मोटापे से परेशान मोटापे से परेशान लोग सत्तू की शरण में जाएं। चना जौ का सत्तू रोज खाएं, पाचन तंत्र सुचारू रूप से कार्य करेगा। इससे भूख भी कम लगेगी। इसके नियमित सेवन से आपकी काया भी छरहरी बनेगी।

अगर कफ से परेशान हैं अगर आप कफ से परेशान हैं, तो रात को सोते समय भुने चने इच्छानुसार खूब चबा-चबाकर खाएं। इसके बाद दूध पी लें। इससे कफ और सांस की नली संबंधित सभी रोग दूर होते हैं।

ग्लुकोज रहे नियंत्रित डायबिटीज के रोगियों के लिए चना काफी गुणकारी है।इसके सेवन से शरीर में बनने वाला ग्लूकोज नियंत्रित रहता है, इसलिए अंकुरित चने सुबह खाने चाहिए। अगर आप डायबिटीज के रोगी हैं, तो चने और जौ के सत्तू को बराबर मात्रा में मिलाकर उसे उचित मात्रा में नमक के साथ खाएं।

पथरी की समस्या और चना पथरी रोग में चना काफी उपयोगी साबित होता है। रात को सोते समय कुछ चने पानी में भिगो दें। सवेरे उन्हें सिलबट्टे पर पीसकर शहद मिलाकर नियमित खाएं, लाभ होगा।

तनाव करे कम अगर आप अकसर तनाव से परेशान रहते हैं, तो अंकुरित चने का एक-एक दाना खूब चबा-चबाकर खाएं, तनाव से राहत मिलेगी।

अगर आप जॉन्डिस यानी पीलिया से परेशान हैं और उसके लक्षण दिख रहे हैं, तो तुरंत चने की शरण में जाएंचने की 100 ग्राम दाल में दो गिलास पानी मिलाकर कुछ घंटे छोड़ दें। फिर छानकर दाल पानी अलग करके दाल और पानी में गुड़ मिलाकर दिन में दो बार खाएं और पिएं। कोई स्वास्थ्स समस्या हो, तो पहले आयुर्वेद विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top